[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे SFI कार्यकर्ता:बोले-यूनिवर्सिटी में लड़कियों को क्रिकेट जैसे गेम में शामिल करने समेत अन्य मांग हो पूरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे SFI कार्यकर्ता:बोले-यूनिवर्सिटी में लड़कियों को क्रिकेट जैसे गेम में शामिल करने समेत अन्य मांग हो पूरी

शेखावाटी यूनिवर्सिटी में धरने पर बैठे SFI कार्यकर्ता:बोले-यूनिवर्सिटी में लड़कियों को क्रिकेट जैसे गेम में शामिल करने समेत अन्य मांग हो पूरी

सीकर : सीकर की पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी में लड़कियों को स्पोर्ट्स में शामिल करने, यूनिवर्सिटी में रिक्त पदों पर भर्ती करने सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र संगठन स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक इन मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक धरना जारी रहेगा।

इकाई सचिव दिनेश चौधरी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में रिक्त पदों पर भर्ती करने, स्पोर्ट्स के नाम पर स्टूडेंट्स के साथ की जा रही लूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर कई बार यूनिवर्सिटी प्रशासन को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में यूनिवर्सिटी परिसर में धरना शुरू किया गया है।

SFI कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक सभी मांगों पर सहमति नहीं होती तब धरना लगातार जारी रहेगा।
SFI कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक सभी मांगों पर सहमति नहीं होती तब धरना लगातार जारी रहेगा।

यूनिवर्सिटी स्टूडेंट आशीष जाखड़ का कहना है कि वह एमसीए का स्टूडेंट है। प्रोफेशनल कोर्स होने के बावजूद भी केवल एक ही टीचर सभी सब्जेक्ट पढ़ा रहा है और यूनिवर्सिटी प्रशासन लगातार फीस के नाम पर लूट कर रहा है। जबकि बीसीए और एमसीए के कुल मिलाकर 7 शिक्षक होने चाहिए। धरने में अरुण,निखिल,मितेश,विकास कुमार, हर्षित चौधरी,करीना सहित अन्य स्टूडेंट्स शामिल रहे।

इन मांगों को लेकर धरना जारी

  1. विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न विभागों में शिक्षकों के रिक्त पड़े पद भरे जाएं।
  2. विश्वविद्यालय में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थियों से प्रवेश प्रक्रिया के दौरान स्पोर्ट्स के नाम पर ₹200 की फीस लेने के बावजूद भी खेल कैलेंडर जारी करते समय ₹100 ट्रायल के लिए ली जाने वाली अवैध फीस को हटाकर निशुल्क ट्रायल कराया जाए।
  3. पुस्तकालय में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में समाचार पत्र रखवाएं जाएं और इंटरनेट डाटा की लिमिट बढ़ाई जाए तथा जिन विभागों की पुस्तकें उपलब्ध नहीं है उनकी पुस्तक उपलब्ध करवाई जाए।
  4. विश्वविद्यालय द्वारा जारी खेल कैलेंडर में छात्राओं को क्रिकेट जैसे विभिन्न खेलों से वंचित रखना उनके साथ असमानता का व्यवहार है अतः इनके लिए क्रिकेट जैसे सभी खेलो का खेल कैलेंडर जल्दी से जारी करें।
  5. विश्वविद्यालय में भी गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज कटराथल के तर्ज पर रोजगार मेला लगाया जाए।
  6. विश्वविद्यालय ने खेल कैलेंडर तो जारी कर दिया है लेकिन विश्वविद्यालय के पास नए तो कोच हैं और नहीं प्रेक्टिस करने के लिए खेल ग्राउंड है अतः कोच भर्ती करने के साथ-साथ खेल ग्राउंड की भी व्यवस्था करवाई जाए।
  7. बार-बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद छात्राओं के लिए सैनिटरी पैड्स की व्यवस्था न करवा पाना विश्वविद्यालय प्रशासन की बड़ी नाकामी है अतः सैनिटरी पैड्स की व्यवस्था करवाई जाए।
  8. बार-बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने के बावजूद भी विश्वविद्यालय बस स्टैंड पर रोडवेज बसे नहीं रुक रही है अतः बसे रुकवाने के लिए उचित अधिकारी को लेटर लिखकर बसे रुकवाने का काम करें।
  9. विश्वविद्यालय परिसर में मेडिकल भवन बनकर तैयार हैं उसमें मेडिकल सेवाएं चालू की जाए।
  10. विश्वविद्यालय के नियमित विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल शुरू करो जब तक हॉस्टल शुरू नहीं होता है तब तक हॉस्टल भत्ता दिया जाए।
  11. विश्वविद्यालय परिसर से बस डिपो सीकर तक विश्वविद्यालय स्तर पर विश्वविद्यालय की बस सेवा निशुल्क शुरू की जाए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22