[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में डांस के 10 मिनट बाद छात्रा की मौत:क्लास में जाते समय अचानक बेहोश हुई; जमीन पर गिर गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में डांस के 10 मिनट बाद छात्रा की मौत:क्लास में जाते समय अचानक बेहोश हुई; जमीन पर गिर गई

सीकर में डांस के 10 मिनट बाद छात्रा की मौत:क्लास में जाते समय अचानक बेहोश हुई; जमीन पर गिर गई

सीकर : सीकर में डांस करने के 10 मिनट बाद 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। वह डांस के बाद चलते-चलते अचानक बेहोश हो गई और जमीन पर गिर गई। डॉक्टरों का मानना है कि कार्डियक अरेस्ट से छात्रा की मौत हुई है। घटना मंगलवार को पलसाना कस्बे के गोविंदपुरा गांव की है।

दरअसल, 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक खाटूश्यामजी में स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में गोविंदपुरा की सरकारी स्कूल की टीम शामिल हुई थी। जीत के बाद मंगलवार को टीम गोविंदपुरा गांव लौटी तो डीजे के साथ रैली निकाली गई। इस रैली में छात्रा मोनिका मीणा (16) भी शामिल हुई थी। उसने रैली में डांस किया था। रैली पूरी होने के बाद सभी स्टूडेंट्स स्कूल की तरफ आ गए। मोनिका अपनी क्लास की तरफ जा रही थी। इस दौरान चलते-चलते अचानक वह बेहोश हो गई। साथी छात्राओं ने इसकी जानकारी स्टाफ को दी।

स्कूल स्टाफ छात्रा को पलसाना हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. प्रभुदयाल बराला का कहना है कि मौत का कारण कार्डियक से जुड़ी दिक्कत भी हो सकती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं परिजनों का कहना है कि सुबह स्कूल गई थी, तब एकदम स्वस्थ थी। पता नहीं कैसे बेटी की मौत हुई। मोनिका आर्ट्स की स्टूडेंट थी।

अब देखिए- टीम के चैंपियन बनने पर स्टूडेंट्स का जश्न, तस्वीरों में….

स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप से लौटते समय डांस करते स्कूल के बच्चे इनमें मोनिका भी शामिल थी
स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप से लौटते समय डांस करते स्कूल के बच्चे इनमें मोनिका भी शामिल थी
जश्न मनाते नाचते गाते स्कूल आ रहे थे छात्र उनके साथ स्कूल स्टाफ भी मौजूद था
जश्न मनाते नाचते गाते स्कूल आ रहे थे छात्र उनके साथ स्कूल स्टाफ भी मौजूद था
स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीत के बाद जश्न मनाते हुए स्कूल की तरफ जाते छात्र और टीचर
स्टेट लेवल हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीत के बाद जश्न मनाते हुए स्कूल की तरफ जाते छात्र और टीचर

परिवार में सबसे छोटी थी

छात्रा मोनिका के पिता बंशीधर की 13 साल पहले ही मौत हो गई थी। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी। मोनिका पढ़ाई में भी काफी होशियार थी।

सीकर में पहले भी आ चुका है ऐसा मामला

सीकर में जुलाई महीने में भी 9 साल की बच्ची प्राची कुमावत की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। वह क्लास रूम में अचानक बेहोश होकर गिर गई थी। अस्पताल ले जाने पर कुछ देर तो उसकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन इसके बाद कार्डियक अरेस्ट से उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22