[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ में ज्वैलर्स की सुरक्षा पर पुलिस-व्यापारी बैठक:एसएचओ प्रदीप शर्मा ने क्राइम कंट्रोल पर चर्चा कर सुझाव लिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अजीतगढ़ में ज्वैलर्स की सुरक्षा पर पुलिस-व्यापारी बैठक:एसएचओ प्रदीप शर्मा ने क्राइम कंट्रोल पर चर्चा कर सुझाव लिए

अजीतगढ़ में ज्वैलर्स की सुरक्षा पर पुलिस-व्यापारी बैठक:एसएचओ प्रदीप शर्मा ने क्राइम कंट्रोल पर चर्चा कर सुझाव लिए

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ एसएचओ प्रदीप कुमार शर्मा ने थाना परिसर में ज्वैलर्स संघ के व्यापारियों के साथ एक बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर में ज्वैलर्स की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और अपराधों पर नियंत्रण स्थापित करना था। इस दौरान एसएचओ शर्मा ने बैठक में बताया कि अजीतगढ़ शहर में लगभग एक दर्जन ज्वैलर्स की दुकानें हैं। पुलिस लगातार गश्त करती है, लेकिन थाना क्षेत्र बड़ा होने के कारण कई बार गश्त टीम को अन्य स्थानों पर भी जाना पड़ता है। इन प्रयासों के बावजूद, कभी-कभी चोरी की वारदातें हो जाती हैं।

एसएचओ ने सुझाव दिया कि पुलिस गश्त के अतिरिक्त दो और चौकीदार नियुक्त किए जाएं, ताकि वे नियमित रूप से गश्त कर सकें। थानाधिकारी ने व्यापारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आश्वस्त किया। साथ ही व्यापारियों से सुरक्षा संबंधी सुझाव भी मांगे। बैठक में चौकीदारों के नियमित भुगतान को लेकर भी चर्चा हुई। यह तय किया गया कि दुकानदार सामूहिक रूप से भुगतान करें ताकि यह व्यवस्था निरंतर चलती रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22