[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानूवाली बावड़ी में कराटे में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा अंतिमा सैनी का किया सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानूवाली बावड़ी में कराटे में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा अंतिमा सैनी का किया सम्मान

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानूवाली बावड़ी में कराटे में स्वर्ण पदक विजेता छात्रा अंतिमा सैनी का किया सम्मान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नानूवाली बावड़ी में राज्य स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 2025 में स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रतिभाशाली छात्रा अंतिमा सैनी के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया और माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच रमेश कुमार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि अंतिमा सैनी ने मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है, जिससे न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां किसी से कम नहीं हैं और उचित मार्गदर्शन व प्रोत्साहन मिले तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्या सुमन सैनी ने की। उन्होंने छात्रा की सफलता को विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि अंतिमा सैनी जैसी प्रतिभाएं अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक कुमार सैनी, पूनम तंवर, कोच पुष्पा चौधरी, विमला देवी सैनी, सरला प्रजापति, मातादीन शर्मा और सिंपल गुर्जर उपस्थित रहे। मंच संचालन गजेंद्र कुमार यादव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने 17 वर्षीय आयु वर्ग के 52 किलो भार वर्ग में कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाली छात्रा अंतिमा सैनी पुत्री लीलाधर सैनी को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में साधना सैनी, सुनीता कुमारी, भावेश शर्मा, मुकेश कुमार सैनी, पवन बजाड, विक्रम सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, शशि मल्होत्रा, उषा सैनी, करुणा सैनी सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। समारोह में सभी ने छात्रा की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62