[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में महिला के सुसाइड का मामला:पोस्टमॉर्टम हुआ, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में महिला के सुसाइड का मामला:पोस्टमॉर्टम हुआ, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

पिलानी में महिला के सुसाइड का मामला:पोस्टमॉर्टम हुआ, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

पिलानी : पिलानी थाना क्षेत्र के लीखवा गांव में सोमवार को एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को मृतका लक्ष्मी के शव का मेडिकल बोर्ड द्वारा पीहर और ससुराल पक्ष की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। गांव में दिन भर तनावपूर्ण शांति रही।

आत्महत्या के बाद मृतका लक्ष्मी के भाई ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके जवाब में, मृतका के पति रणवीर कुमावत ने भी अपने साढ़ू सहित पीहर पक्ष के अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस को एक रिपोर्ट सौंपी है।

मंगलवार को लीखवा के सरपंच सूबेदार बचन सिंह के साथ ससुराल पक्ष के लोग झुंझुनू एसपी बृजेश उपाध्याय से मिले और उन्हें मामले की जानकारी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया। डीएसपी विकास धींधवाल और सीआई रणजीत सिंह सेवदा ने बिरला सार्वजनिक अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

मंगलवार को बिरला सार्वजनिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड ने मृतका लक्ष्मी के शव का पोस्टमॉर्टम किया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव पति रणवीर कुमावत और अन्य परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को लीखवा के मुक्तिधाम में तनावपूर्ण माहौल के बीच लक्ष्मी का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। मामले की जांच डीएसपी विकास धींधवाल को सौंपी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad