झुंझुनूं में लगेगा अमृता हाट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी धूम
राज्य के सभी जिलों के स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद होंगे प्रदर्शित
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल
झुंझुनूं : महिला अधिकारिता विभाग एवं राजीविका झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “अमृता हाट – ए फैमिली फेयर” का शुभारंभ 9 अक्टूबर 2025 से परमवीर पीरू सिंह स्कूल खेल मैदान, झुंझुनूं में किया जाएगा। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक विप्लव न्यौला ने बताया कि मेले का उद्घाटन भव्य समारोह के साथ होगा। इसमें राज्य के सभी जिलों के स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा तैयार उत्पाद प्रदर्शित व बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रतिदिन विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 10 अक्टूबर: सुहागन शक्ति (करवा चौथ कार्यक्रम), 11 अक्टूबर: विराट कवि सम्मेलन, 12 अक्टूबर: अंतर-महाविद्यालय नृत्य, प्रतियोगिता, 13 अक्टूबर: अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस, 14 अक्टूबर: अंतर्विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता, 15 अक्टूबर: सांस्कृतिक संध्या – “धुन : द रायजिंग स्टार”, 16 अक्टूबर: राजीविका महिला समूह नृत्य प्रस्तुतियां, 17 अक्टूबर: महिला स्वयं सहायता समूह सांस्कृतिक कार्यक्रम, 18 अक्टूबर: समापन समारोह
न्यौला ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करना, स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना और महिला सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है।