[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मांडोली में अतिक्रमण हटाने पर महिलाएं पोल पर चढ़ीं:काफी समझाइश और बातचीत के बाद नीचे उतारा, तीन गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

मांडोली में अतिक्रमण हटाने पर महिलाएं पोल पर चढ़ीं:काफी समझाइश और बातचीत के बाद नीचे उतारा, तीन गिरफ्तार

मांडोली में अतिक्रमण हटाने पर महिलाएं पोल पर चढ़ीं:काफी समझाइश और बातचीत के बाद नीचे उतारा, तीन गिरफ्तार

धोद : धोद तहसीलदार नारायणराम दहिया के नेतृत्व में प्रशासन मंगलवार 07 अक्टूबर को धोद थाने के मांडोली गांव पहुंचा। यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में कुछ महिलाएं बिजली के पोल पर चढ़ गईं, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी समझाइश और बातचीत के बाद महिलाओं को नीचे उतारा गया। इस मामले में मोनिका पत्नी अमित काजला, अमित काजला पुत्र राजकुमार और सुरेश कुमार पुत्र सांवरमल को शांतिभंग के आरोप में धोद पुलिस ने गिरफ्तार किया।

तहसीलदार दहिया के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम सिंगरावट और ग्राम लोसल छोटी में भी खातेदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान धोद, लोसल और सदर थाना सीकर का पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। राजस्व टीम ने पहले ग्राम सिंगरावट के खसरा नंबर 1772/306 रकबा 0.1100 किस्म गै.मु. रास्ता पर अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 12/2025 में 19 सितंबर 2025 को पारित न्यायालयीन निर्णय और तहसीलदार कार्यालय के 29 सितंबर 2025 के आदेश के अनुपालन में की गई।

इसके बाद टीम ने ग्राम लोसल छोटी में खसरा नंबर 1065/541 रकबा 2.2600 है. किस्म बा-क में प्रचलित रास्ते से अतिक्रमण हटाया। यह कार्रवाई प्रकरण संख्या 14/2025 में 26 सितंबर 2025 को पारित निर्णय और कार्यालय के 06 अक्टूबर 2025 के आदेश की अनुपालना में संपन्न हुई। दोनों स्थानों पर रास्तों को सुचारू रूप से चालू करवाया गया। खातेदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई। मौके की फर्द तैयार कर उपस्थित लोगों को पढ़कर सुनाई गई और साक्ष्य के तौर पर उनके हस्ताक्षर लिए गए। तहसीलदार नारायणराम दहिया के नेतृत्व में हुई इन कार्रवाइयों से ग्रामीणों में राहत का माहौल बना। मांडोली गांव की घटना ने हालांकि प्रशासन की सतर्कता और संयम की परीक्षा ली।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62