[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अजीतगढ़ पुलिस ने फैक्ट्री चोरी का किया खुलासा:दो शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजीतगढ़टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

अजीतगढ़ पुलिस ने फैक्ट्री चोरी का किया खुलासा:दो शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

अजीतगढ़ पुलिस ने फैक्ट्री चोरी का किया खुलासा:दो शातिर जुड़वां भाई गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

अजीतगढ़ : अजीतगढ़ थाना पुलिस ने जुगलपुरा की फैक्ट्री में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रामचन्द्र मीणा उर्फ दाडया और दिलीप उर्फ दल्या के रूप में हुई। दोनों आरोपी रिश्ते में जुडवां भाई हैं।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी रामचन्द्र मीणा के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में कुल 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, दूसरे आरोपी दिलीप मीणा के खिलाफ अजीतगढ़ थाने में 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का माल भी बरामद कर लिया है।

यह मामला 4 अक्टूबर को जुगलपुरा निवासी बाबूलाल यादव ने अपनी फैक्ट्री में चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने शिकायत और मुखबिरों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ा। अजीतगढ़ डीवाईएसपी उमेश गुप्ता के निर्देशन और थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77