[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजलदेसर एनएच-11 पर भीषण हादसा, बस और जीप में टक्कर:बेटे ने मौके पर दम तोड़ा, पिता की हालत गंभीर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

राजलदेसर एनएच-11 पर भीषण हादसा, बस और जीप में टक्कर:बेटे ने मौके पर दम तोड़ा, पिता की हालत गंभीर

राजलदेसर एनएच-11 पर भीषण हादसा, बस और जीप में टक्कर:बेटे ने मौके पर दम तोड़ा, पिता की हालत गंभीर

रतनगढ़ : राजलदेसर एनएच-11 पर रविवार को भीषण सड़क हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना राजलदेसर में कॉलेज के पास हुई। बता दें हादसा बीकानेर से रतनगढ़ की ओर आ रही लोक परिवहन बस और जीप के बीच जोरदार टक्कर से हुआ। जीप में दसूसर निवासी मृतक मदन सिंह और पिता विशाल सिंह सवार थे। दोनों गांव तोलियासर में अपने रिश्तेदार के जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि मदन सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं विशाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद घायल विशाल सिंह को राजलदेसर के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें रतनगढ़ रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रतनगढ़ जिला अस्पताल से भी उन्हें आगे के इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। राजलदेसर पुलिस ने मृतक मदन सिंह के शव को राजलदेसर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77