बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख का साइबर फ्रॉड:युवक के अकाउंट से भी एक लाख निकले; अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए रुपए
बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख का साइबर फ्रॉड:युवक के अकाउंट से भी एक लाख निकले; अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए रुपए
सीकर : सीकर में 61 साल के बुजुर्ग और 36 साल के युवक से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। बुजुर्ग के अकाउंट से 2.50 लाख और युवक के अकाउंट से 1 लाख रुपए निकले, जो अलग-अलग बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हुए। अब पुलिस दोनों मामलों में जांच कर रही है।
बुजुर्ग नारुराम ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि 21 नवंबर को उनके बैंक अकाउंट से 2.50 लाख रुपए निकल गए। कोई भी ओटीपी या कॉल उनके पास नहीं आया। मैसेज आने पर उन्हें अकाउंट से पैसे निकलने का पता चला। अकाउंट से जो रुपए निकले, वह अलग-अलग खातों में ट्रांसफर हुए।
वहीं, 36 साल के युवक इंद्रकुमार ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनके बैंक अकाउंट से 1 लाख रुपए 22 नवंबर के दिन निकल गए। इसका पता उन्हें मैसेज आने पर चला। दोनों ही मामलों में अब पुलिस उन बैंक डिटेल की जानकारी जुटा रही है, जिनमें पीड़ित लोगों के अकाउंट से रुपए ट्रांसफर हुए हो। पुलिस अब उन अकाउंट होल्डर से पूछताछ करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2566865


