[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल:लोगों हाईवे ने जाम लगाया; 5 दिन पहले युवक की मौत हुई थी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल:लोगों हाईवे ने जाम लगाया; 5 दिन पहले युवक की मौत हुई थी

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर में मंगलवार सुबह कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। उसे रींगस के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक पटवारीकाबास गांव का निवासी बताया जा रहा है। हादसे से नाराज स्थानीय लोगों ने जालपाली रोड पर पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पहुंची श्रीमाधोपुर थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और यातायात बहाल कराया।

निर्माणाधीन सड़क पर सुरक्षा इंतजाम नहीं होने का आरोप

स्थानीय निवासी बाबूलाल चौधरी और याकूब खान ने बताया कि जालपाली तिराहे से ओवरब्रिज की ओर स्टेट हाईवे पर फोरलेन सड़क का निर्माण चल रहा है। उनके अनुसार, ठेकेदार की लापरवाही से काम रुका हुआ है। सड़क के बीच बने कट से वाहन अचानक एक तरफ से दूसरी तरफ निकलते हैं, जिससे सामने से आने वाले वाहनों से टक्कर का खतरा बना रहता है।

याकूब खान ने बताया कि 19 नवंबर को इसी जगह लोक परिवहन बस की टक्कर से मूंडरू निवासी विक्रम कुमावत गंभीर घायल हो गए थे। वे उनके यहां काम करते थे। इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया।

लोगों की मांग- सड़क बनाएं या कट बंद करें

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले भी हादसा होने के बावजूद संबंधित विभाग और ठेकेदार ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। निर्माणाधीन सड़क पर डायवर्जन के संकेतक बोर्ड नहीं हैं और बीच सड़क बने कटों पर भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77