[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सादुलपुर में चुनावी रंजिश मे सरपंच के चाचा से मारपीट:कुल्हाड़ी, गंडासे और लाठियों से किया हमला; गंभीर घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सादुलपुर में चुनावी रंजिश मे सरपंच के चाचा से मारपीट:कुल्हाड़ी, गंडासे और लाठियों से किया हमला; गंभीर घायल

सादुलपुर में चुनावी रंजिश मे सरपंच के चाचा से मारपीट:कुल्हाड़ी, गंडासे और लाठियों से किया हमला; गंभीर घायल

सादुलपुर : सादुलपुर के चनबरा गांव में पंचायत चुनाव की रंजिश को लेकर मंगलवार दोपहर मारपीट हुई। आरोप है करीब 10 से 12 लोगों ने चैनपुरा बड़ा पंचायत के सरपंच कंवरपाल सिंह के चाचा पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के दौरान पास खड़ी एक पिकअप में भी आग लग गई। घटना गांव में एक धर्मशाला के पास मंगलवार दोपहर हुई। हमले के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

इस मामले में ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के अनुसार सुबह करीब 9:30 बजे करीब 10-12 लोग परिवादी महादेव सिंह के घर के सामने बनी धर्मशाला पर पहुंचे। उनके पास कुल्हाड़ी, गंडासा, तलवार और लाठिया थी।

हथियारबंद लोगों ने किया हमला

महादेव सिंह ने बताया – शोर सुनकर वह पोते गोकुल और अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर देखा तो श्याम सिंह के हाथ में ईंट, अशोक सिंह के हाथ में कुल्हाड़ी, विक्रम सिंह के हाथ में गंडासा और सुशीला के हाथ में कुल्हाड़ी थी। बाकी लोगों के पास लाठियां थीं। महादेव सिंह ने उन्हें वापस जाने के लिए समझाने की कोशिश की।

आरोप है कि इसी दौरान पिकअप लेकर वहां से गुजर रहे परमवीर पर हमला कर दिया। श्याम सिंह, विक्रम सिंह, अशोक सिंह और सुशीला ने ईंट, कुल्हाड़ी और गंडासे से वार किए। अन्य लोगों ने लाठियों से मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने वाहन में भी तोड़फोड़ की।

महादेव सिंह के पोते गोकुल ने वाहन से परमवीर को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की। आरोप है कि इस दौरान वाहन में भी तोड़फोड़ की गई। गंभीर हालत में परमवीर को हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के दौरान पास में खड़ी एक दूसरी पिकअप में भी आग लग गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77