[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने कहा कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है

कांग्रेस का हर कार्य करता ऊर्जावान एवं साहसी है: कैप्टन प्रवीण डावर

सूरजगढ़ : कांग्रेस का हर कार्यकर्ता ऊर्जावान एवं साहसी है एआईसीसी के संगठन सर्जन अभियान के तहत झुंझुनू जिले के ऑब्जर्वर कैप्टन प्रवीण डावर सूरजगढ़ में ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक को विधायक निज निवास श्रवण कुमार के आवास पर संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता समर्पण एवं त्याग की भावना रखता है। स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण भागीदारी रही थी। कांग्रेस अनुशासित एवं संगठित पार्टी है। गरीब, मजदूर, किसान की योजनाओं को जमीनी स्तर पर उतरने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। वर्तमान भाजपा सरकार से आमजन तंग आ चुका है। बीजेपी संविधान को तार-तार करने पर लगी हुई है।

ऑब्जर्वर कैप्टन डावर ने कहा कि कांग्रेस कांग्रेस पार्टी ने सदैव निर्बल को बल एवं बेसाहरा लोगों को सहारा देकर आगे बढ़ने का कार्य किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा ने संगठन सर्जन अभियान अभियान के तहत कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत करने का कार्य कर रही है। कांग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पार्षद महावीर प्रसाद सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा किसान ,मजदूर हितैषी रही है। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चेतीवाल ने संगठन सर्जन अभियान को प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए महत्वपूर्ण बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकाससिंह शेखावत ने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल स्तर पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठन सर्जन अभियान महत्वपूर्ण साबित होगा। बैठक में कांग्रेस पार्टी के ऑब्जर्वर कैप्टन प्रवीण डावर एवं जिलाध्यक्ष दिनेश सुण्डा का कार्यकर्ताओं ने हर्ष उल्लाह के साथ स्वागत किया ।

बैठक में विधायक पुत्र जयप्रकाश श्रवण कुमार, सूरजगढ़ शहर कांग्रेस संगठन महासचिव सांवरमल सैनी, राजीव गांधी पंचायती राज कांग्रेस के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौधरी,काकौड़ा मंडल अध्यक्ष अकिंत डैला, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश गोदारा, मनोज गुरावा, कांग्रेस सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र नायक, उपाध्यक्ष विजय चंदेलिया, शहर कांग्रेस महासचिव रोशन सैनी, रफीक खान, जोगेंद्र यादव, सचिव मुकेश लुगरिया, अरुण रोहिल्ला, दिनेश सैनी, सुरेश बडगुजर, मनोज चांवरिया, अयूब खान, राकेश सैनी,सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन सर्जन अभियान के तहत ऑब्जर्वर कैप्टन प्रवीण डावर ने कार्यकर्ताओं से राय सुमारी कर संगठन को जमीन स्तर पर मजबूत करने की चर्चा की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77