भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह सम्पन्न
संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने का लिया संकल्प

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : झुंझुनूं स्थित अंबेडकर भवन में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन जिला अध्यक्ष विकास आल्हा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि अनिल धेनवाल (राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य एवं मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र प्रभारी) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र हटवाल, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह जोसवाल, प्रदेश सचिव डॉ. शकुन सिंह, समाजसेवी प्रदीप चंदेल, डॉ. संपत बारूपाल, रामानंद आर्य, हरीश पंवार और राजेश बजाड़ उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, महिला सशक्तिकरण और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि अनिल धेनवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निडर होकर संगठन को मजबूत बनाना चाहिए, वहीं जितेंद्र हटवाल ने संगठन को गांव-ढाणी तक विस्तार देने की बात कही।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़, विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह चारावास, सहित जिलेभर से सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन चेतराम लिखवा ने किया। अंत में अतिथियों व समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया तथा सामाजिक समरसता और एकता की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया गया।