[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में वाहन चोरों का आतंक-घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में वाहन चोरों का आतंक-घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद

रींगस में वाहन चोरों का आतंक-घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो पर हाथ साफ, वारदात सीसीटीवी में कैद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : रींगस थाना क्षेत्र में वाहन चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीती रात कस्बे के वार्ड संख्या 34 स्थित मयूर कॉलोनी में घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना रविवार रात करीब 2 बजकर 55 मिनट से 3 बजकर 7 मिनट के बीच की बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि चार नकाबपोश युवक एक क्रेजा कार में सवार होकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ देर गली में चक्कर लगाया और महज 11 मिनट में स्कॉर्पियो चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

सुबह जब मकान मालिक रमेश मांडिया नींद से जागे और गाड़ी को घर के बाहर नहीं पाया, तो पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत रींगस थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज में दिख रहे चारों आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं, साथ ही वाहन की ट्रैकिंग के लिए तकनीकी टीम को लगाया गया है।

स्थानीय लोगों में इस वारदात के बाद भय और आक्रोश का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बीते कुछ दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों का चैन-ओ-सुकून गायब हो गया है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर चोरों की तलाश तेज कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62