[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीण सेवा शिविर में बिजली के ढ़ीले तारों को दुरूस्त किया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त किए 60 आवेदन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रामीण सेवा शिविर में बिजली के ढ़ीले तारों को दुरूस्त किया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त किए 60 आवेदन

ग्रामीण सेवा शिविर में बिजली के ढ़ीले तारों को दुरूस्त किया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में प्राप्त किए 60 आवेदन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरू : प्रदेश सरकार के महत्वांकाक्षी कार्यक्रम ग्रामीण सेवा शिविरों से आमजन को उत्कृष्ट नागरिक सेवाओं का लाभ मिल रहा है। रविवार को चूरू की राणासर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने बिजली लाइन के तारों के ढ़ीले होकर झूलने की शिकायत रखी। शिकायत मिलने पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली लाइनों का निरीक्षण किया। इसके बाद पाया कि राणासर गांव में संजीव कुमार बुडानिया के घर के पास, गोगामेड़ी के पास बिजली की तार काफी नीचे थे, जिससे दुर्घटना की आशंका थी। इस पर त्वरित संज्ञान लेकर डिस्कॉम की टीम ने मौके पर तीन पोल लगाकर बिजली लाइन को ऊंचाई पर लिया।

इसी के साथ शिविर में ग्रामवासियों को विद्युत विभाग की चल रही योजनाओं से अवगत किया और पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में 60 आवेदन प्राप्त किए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad