सीकर में दीपावली पर 3 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट:8 नवंबर को परकोटा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं, पढ़ें क्या रहेगा प्लान
सीकर में दीपावली पर 3 दिन रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट:8 नवंबर को परकोटा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों की एंट्री नहीं, पढ़ें क्या रहेगा प्लान
सीकर : सीकर में दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ देखते हुए पुलिस ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। धनतेरस पर 6 नवंबर से दीपावली के त्योहार पर 8 नवंबर तक शहर में तीन दिन तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। वहीं दीपावली के दिन शाम 5 बजे से देर रात तक शहर के परकोटा क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का प्रवेश भी बंद रहेगा।
ट्रैफिकइंचार्ज मनोज कुमार भाटीवाड़ के द्वारा जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार- जाट बाजार, सुभाष चौक, तबेला बाजार, घंटाघर, चिरंजी पनवाड़ी की गली, डाक बंगला, बस डिपो स्टैंड, सालासर स्टैंड और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में बाजारों में ट्रैफिक जाम की स्थिति से बचने और आमजन की आवाजाही सुचारू रखने के लिए रूट बदले गए हैं।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
- तापड़िया बगीची से सूरजपोल गेट तक चौपहिया और तिपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- कोतवाली मोड़ से एसबीआई बैंक की ओर और सुभाष चौक से बावड़ी गेट की ओर चौपहिया और तिपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी।
- कल्याण सर्किल से तापड़िया बगीची, बजाज रोड होते हुए ईदगाह तिराहा और सालासर स्टैंड की ओर यातायात जा सकेगा।
- सालासर स्टैंड से कल्याण सर्किल आने वाले वाहन ईदगाह तिराहे से वन-वे होकर पुरानी तहसील के सामने, जैन भवन के सामने वाले रास्ते से बजाज रोड होते हुए कल्याण सर्किल पहुंच सकेंगे।
- सालासर स्टैंड से बजरंग कांटा की ओर जाने वाले वाहन चांदपोल गेट, घंटाघर, सूरजपोल गेट, अजमेर स्टैंड और नंबर दो डिस्पेंसरी होते हुए बजरंग कांटा जा सकेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2507013

