सरदारशहर में युवक ने पीया कीटनाशक:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
सरदारशहर में युवक ने पीया कीटनाशक:गंभीर हालत में बीकानेर रेफर, जांच में जुटी पुलिस
सरदारशहर : सरदारशहर के भोजरासर निवासी एक व्यक्ति कीटनाशक पीने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रेफर किया गया है। छगनलाल पुत्र अर्जुनराम (40) ने सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड पर कीटनाशक का सेवन किया। तबीयत बिगड़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत राजकीय उप जिला अस्पताल सरदारशहर पहुंचाया। अस्पताल के डॉ. किशन सिहाग ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद छगनलाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे बीकानेर के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल कीटनाशक सेवन के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और परिजन इस मामले की जांच कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1930461

