झुंझुनूं : 7 दिवसीय सेल्फ डिफेन्स कैम्प:महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार के कारण सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण अभियान
महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार के कारण महानिदेश पुलिस राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण अभियान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : महिलाओ पर बढ़ रहे अत्याचार के कारण महानिदेश पुलिस राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक, जिला झुन्झुनूं मृदुल कच्छावा आई.पी.एस. व डॉ. तेजपाल सिंह आर. पी. एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, झुन्झुनूं द्वारा जिला हाजा में सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया शंकरलाल छाबा आर.पी.एस. वृतताधिकारी वृत झुन्झुनूं के निकट सुपविजन में 23 मार्च 2023 से 29 मार्च 2023 तक प्रिस इंटनेशनल स्कूल रिको झुन्झुनूं में 07 दिवसीय सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिस इंटनेशनल स्कूल रिको झुन्झुनूं में छात्राओ को प्रशिक्षण देने हेतु सिलोचना मकानि 1388 व मीना मकानि 1141 को मनोनित किया गया। सिलोचना मकानि 1388 व मीना मकानि 1141 द्वारा प्रिस इंटनेशनल स्कूल रिको झुन्झुनूं में अध्यनरत 70 छात्राओ को सेल्फ डिफेन्स प्रशिक्षण (आत्मरक्षा के गुर सिखाये जाकर आज 29.03.2023 को समापन किया गया। समापन के दौरान वृताधिकारी शहर झुन्झुनूं शंकरलाल छाबा आरपीएस द्वारा छात्राओ को महिला अपराधो, कानून व यातायात नियमो की जानकारी दी गई। स्कूल डायरेक्टर द्वारा भी छात्राओ को सम्बोधित किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035196


