[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में गरबा-डांडिया की धूम, दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में गरबा-डांडिया की धूम, दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में गरबा-डांडिया की धूम, दुर्गा पूजा महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मां शेरावाली युथ सोसाइटी के तत्वावधान में खेतड़ी के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव बड़े उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया जा रहा है। पुजारी प्रकाश चंद शास्त्री के सानिध्य में प्रतिदिन पूजा-अर्चना और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।

दुर्गा पूजा महोत्सव के तहत गरबा और डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। शाम से लेकर रात 9 बजे तक चली इस प्रस्तुति में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।अतिथियों ने कहा कि गरबा और डांडिया हमारी संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग हैं। यह नृत्य न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और आनंद का संदेश भी देते हैं। कार्यक्रम के दौरान तीन राउंड करवाए गए, जिनके विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया जाएगा।मां शेरावाली की आरती में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। इस दौरान गोपाल कृष्ण शर्मा द्वारा तैयार किए गए तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। कुल 2100 तुलसी पौधे श्रद्धालुओं को प्रदान किए गए।

महोत्सव स्थल पर गोकुल चंद सैनी, विनोद शर्मा, विमल सैनी, करतार शर्मा, चंदगीराम सैनी, संतोष सैनी, प्राचार्य पृथ्वी वर्मा, कैलाश सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।आयोजक गोकुल चंद सैनी ने बताया कि विजय दशमी के दिन रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। पोलो ग्राउंड को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग मां के दर्शन और आयोजन का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62