[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में दुर्गा अष्टमी पर पूजन, कन्याभोजन और 205 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नए वस्त्र वितरित किए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में दुर्गा अष्टमी पर पूजन, कन्याभोजन और 205 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नए वस्त्र वितरित किए

रामकृष्ण मिशन खेतड़ी में दुर्गा अष्टमी पर पूजन, कन्याभोजन और 205 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नए वस्त्र वितरित किए

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर रामकृष्ण मिशन विवेकानंद स्मृति मंदिर, खेतड़ी में भव्य पूजन और सेवा कार्यों का आयोजन हुआ। मिशन परिसर में पारंपरिक विधि-विधान से माँ दुर्गा की पूजा संपन्न की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक भाग लिया। स्वामी विवेकानंद के आदर्श वाक्य “दरिद्र देवो भव” को आत्मसात करते हुए मिशन के सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने 205 जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को नए वस्त्र वितरित किए। यह सेवा कार्य न केवल उनके चेहरों पर खुशियां लेकर आया, बल्कि समाज में करुणा और सहयोग की भावना को भी प्रेरित करने वाला रहा।भारतीय सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप शक्ति आराधना के अंतर्गत 108 कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। कन्याभोजन का यह कार्यक्रम मातृशक्ति के सम्मान और सनातन परंपरा की स्मृति को जीवंत करने वाला साबित हुआ।पूरे आयोजन में मिशन के संन्यासियों, सेवकों, विद्यार्थियों तथा स्थानीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद के जीवन-दर्शन, सेवा-भाव और सांस्कृतिक चेतना का सजीव उदाहरण बनकर उभरा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62