[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर रामलीला में हनुमान जी का लंका दहन और रावण संवाद का सशक्त मंचन,लंका दहन दृश्य पर गूंजे जय श्री राम के जयकारे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर रामलीला में हनुमान जी का लंका दहन और रावण संवाद का सशक्त मंचन,लंका दहन दृश्य पर गूंजे जय श्री राम के जयकारे

जसरापुर रामलीला में हनुमान जी का लंका दहन और रावण संवाद का सशक्त मंचन,लंका दहन दृश्य पर गूंजे जय श्री राम के जयकारे

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : श्री गणेश रामलीला मंडल के सौजन्य से अशोक सेन के निर्देशन में चल रही रामलीला में रविवार को दर्शकों ने हनुमान जी की वीरता और भक्ति से जुड़ी प्रमुख लीलाओं को जीवंत रूप में देखा। मंडल अध्यक्ष शिवकुमार सुरेलिया ने बताया कि मंचन की शुरुआत हनुमान जी द्वारा सुग्रीव को राम की व्यथा सुनाने से हुई।

इसके बाद सुग्रीव ने सीता की खोज के लिए हनुमान, अंगद और जामवंत आदि को भेजने का दृश्य प्रस्तुत किया। समुद्र तट पर संपाती से भेंट और हनुमान जी का सूरसा का वध कर लंका पहुंचना दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

हनुमान जी द्वारा लंकिनी का वध, विभीषण से भेंट और अशोक वाटिका में सीता माता को मुद्रिका देकर संवाद करना अत्यंत प्रभावशाली रहा। इसके बाद अशोक वाटिका को उजाड़ने और मेघनाद द्वारा ब्रह्मफांस में बांधकर उन्हें रावण के दरबार में ले जाने की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम का चरम बिंदु हनुमान जी द्वारा लंका दहन और चूड़ामणि लेकर भगवान राम के पास लौटने का दृश्य रहा। कलाकारों ने अपने किरदारों को प्रभावी ढंग से निभाया। सुग्रीव की भूमिका रघुवीर योगी ने निभाई, जबकि हनुमान जी की भूमिका में नवीन टेलर ने दर्शकों का मन मोहा। अंगद के रूप में रजत शर्मा, जामवंत के रूप में पीयूष सांखला और मेघनाद के रूप में प्रदीप शर्मा नजर आए। विभीषण का अभिनय गर्वित योगी ने किया। त्रिजटा की भूमिका कैलाश योगी और संपाती का पात्र जोनी सेन ने निभाया।

इस अवसर पर राजकुमार सिंह निर्वाण, शरीफ राणा, प्रकाश ठेकेदार, राजू जाट हॉस्पिटल, मेघाराम सीराधना, अंकित गुप्ता, गोगराम मेघवाल, मोनू केडिया, अजय शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, धर्मा चनेजा, मदन खींची, सुमेर कुमावत, आनंद टेलर, भिखा तेली, जीतमल खींची सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62