[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्व समाज ने दी पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ को श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सर्व समाज ने दी पूर्व विधायक नवरंग सिंह जाखड़ को श्रद्धांजलि

शराबबंदी के लिए अंतिम समय तक संघर्षरत रहे किसान नेता नवरंग सिंह जाखड़ – डॉ. चंद्रभान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : कस्बे के किसान छात्रावास में रविवार को सर्व समाज की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोग जुटे और नवलगढ़ से दो बार विधायक रहे नवरंग सिंह जाखड़ को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि नवरंग सिंह जाखड़ का 19 सितंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व केबिनेट मंत्री व कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. चंद्रभान ने कहा कि नवरंग सिंह जाखड़ प्रदेश स्तरीय किसान नेता थे, जिन्होंने युवाओं और नशा मुक्ति के लिए भी जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने जीवन के अंतिम डेढ़ वर्ष में अन्न त्याग कर राजस्थान में शराबबंदी के लिए सत्याग्रह किया था।

श्रद्धांजलि सभा में नवरंग सिंह जाखड़ के परिजनों सहित सर्व समाज के सैकड़ों लोगों ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण कर नमन किया।

इस अवसर पर प्रधान दिनेश सुंडा, रामावतार जाखड़, कालूराम झाझड़िया, विजेंद्र सिंह झाझड़िया, शिवकरण जानू, उम्मेद सिंह दूत, राजेश ढाका, नेमीचंद मिठारवाल, एडवोकेट विद्याधर सिंह जाखड़, गंगाधर सिंह सुंडा, सुरेंद्र ख्यालिया, कैलाश जांगिड़, अनिल जाखड़, डॉ. गोपीचंद जाखड़, मुकेश रणवां, सुरेश झाझड़िया, हरिसिंह जाखड़, बलदेव सिंह थोरी, भागीरथ खीचड़, शीशराम डूडी, विजेंद्र डोटासरा, नरेंद्र कड़वाल, अशोक गढ़वाल, जगदीश ढाका सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन महावीर सिंह दूदवाल ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62