[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राम भक्त हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राम भक्त हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका

राम भक्त हनुमान ने जलाई रावण की सोने की लंका

खेतड़ी नगर : केसीसी के रामलीला मॅदान में सनातन धर्म समिति के तत्वाधान में चल रही 11 दिवसीय रामलीला महोत्सव के छठे दिन शनिवार को राम-सुग्रीव मित्रता, बाली वध और लंका दहन का मंचन किया गया। रामलीला के मुख्य अतिथि समाज सेवी हरपाल यादव थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनीष गवई, नंदलाल, सचीन झाझड़िया मौजूद थे। अध्यक्षता सवाईसिंह सिराधना ने की।

लीला में बालि के मरने पर सुग्रीव किष्किन्धा के राजा बने और अंगद को युवराज पद मिला। इसके बाद सुग्रीव ने असंख्य वानरों को लेकर भगवान राम के साथ मां सीता खोज में निकल पड़े। हनुमान जी ने सीता जी का पता लगाया। पहले तो हनुमान जी को देखकर सीता डर गई। उन्होंने सोचा की यह कोई राक्षस है, लेकिन जब हनुमान जी ने प्रभुराम की अंगुठी दी तो उन्हें विश्वास हुआ कि यह भगवान का भेजा हुआ दूत है। मां सीता ने हनुमान जी को आप बीती बताई और कहा कि प्रभुराम से कहना कि वह जल्द यहां से मुझे ले चले। मां सीता को अंगूठी देकर हनुमान वापस चले तो राक्षसों ने उन्हें पकड़ लिया और रावण के कहने पर राम भक्त हनुमान की पूंछ में आग लगा दी तभी भक्त हनुमान ने सोने की लंका को जला दिया। लंका दहन को देखकर दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। हनुमान द्वारा किए गए लंका दहन से रावण का अभिमान चूर-चूर हो गया।

रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने भामाशाहों का सम्मान किया। राम का किरदार संजय जिंदड़, सीता का राजेश नारवाल, लक्ष्मण का गिरजा शंकर, हनुमान का राजू चौहान, रावण का चुन्नीलाल, विभिष्ण का नेमीचंद, मेघनाथ का तिपेश जांगिड़, सुग्रीव का मनोहरलाल, बाली सुनील फाइटर, अगंद हरिश शर्मा, अक्षय कुमार नेरश मीणा, मंत्री सीताराम, हिमांशु, शशी, अशोक सैनी, डांसर बबली ने निभाया। इस मौके पर समिति महामंत्री अभिषेक पारीक, राजेश डांढेल, सजल तिवाड़ी, श्यामसिंह चौहान, घनश्यामदास, रमेश पांडे, एनके कोशिक, अम्मीलाल जांगिड़, राजकुमार जलंद्रा, मुरारी कर्मचंदानी, विजय शर्मा, राधा कृष्ण, मातादीन शर्मा, आलोक जैदिया, अमित ठोलिया, रामवीर चनेजा, हिम्मत बंसल, उत्तम सोलंकी सहित हजारों की तादाद में श्रृद्धांलूओं ने रामलीला का आनंद उठाया। संचालन विमल शर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62