पूर्व विधायक व किसान नेता नवरंग सिंह जाखड़ की श्रद्धांजलि सभा आज
पूर्व विधायक व किसान नेता नवरंग सिंह जाखड़ की श्रद्धांजलि सभा आज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : किसान छात्रावास नवलगढ़ के संस्थापक सदस्य व नवलगढ़ से दो बार विधायक रहे वरिष्ठ किसान नेता नवरंग सिंह जाखड़ का 92 वर्ष की आयु में 19 सितंबर को निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 20 सितंबर को पैतृक गांव धमोरा में किया गया।
क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता और योगदान को देखते हुए अलग-अलग संगठनों द्वारा लगातार श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार सुबह 10 बजे किसान छात्रावास नवलगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा।
इस मौके पर नवरंग सिंह के पुत्र, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रहे रामावतार जाखड़ सहित उनका पूरा परिवार तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039765


