[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधान दिनेश सुंडा ने बसावा में सेवा पूर्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण, जन सेवा को बताया सर्वोपरि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

प्रधान दिनेश सुंडा ने बसावा में सेवा पूर्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण, जन सेवा को बताया सर्वोपरि

प्रधान दिनेश सुंडा ने बसावा में सेवा पूर्व पखवाड़ा शिविर का किया निरीक्षण, जन सेवा को बताया सर्वोपरि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

बसावा(नवलगढ़) : ग्राम पंचायत बसावा में आज सेवा पूर्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य बनवारीलाल ने प्रधान सुंडा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया इस शिविर का निरीक्षण नवलगढ़ प्रधान दिनेश सुंडा ने किया और वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की हिदायत दी।

प्रधान सुंडा ने कहा कि “मानव सेवा ही सर्वोपरि है, और शिविर में आने वाला अंतिम व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ अवश्य पाए – यह हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि शिविर में योजनाओं का क्रियान्वयन सुचारू रूप से हो और कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे।

निरीक्षण के दौरान पंचायती राज विकास अधिकारी हितेश सांखला, सहायक विकास अधिकारी बंशिधर कालेर, ग्राम सरपंच सुभिता दूत, तथा पंचायत समिति सदस्य बनवारीलाल दूत भी उपस्थित रहे।

शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और मौके पर ही कई सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। प्रधान द्वारा अधिकारियों को सक्रिय रूप से कार्य करने की सलाह दी गई, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad