खेतड़ी पोलो ग्राउंड में दुर्गा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, छठ को छप्पन भोग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
खेतड़ी पोलो ग्राउंड में दुर्गा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, छठ को छप्पन भोग और झांकियां रहेंगी मुख्य आकर्षण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : कस्बे के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में मां शेरावाली युथ सोसाइटी के तत्वाधान में नौ दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु आरती और दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा है।मां शेरावाली युथ सोसाइटी के अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी एवं चंदगीराम सैनी ने बताया कि छठ के दिन मां शेरावाली को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

वहीं रात्रि 9 बजे से वृंदावन से आए कलाकार देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत करेंगे। सोमवार की रात 10 बजे तक गरबा और डांडिया का विशेष आयोजन होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। पोलो ग्राउंड को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों और आसपास के कस्बों से भी बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हो रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039913


