[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फुटाला सहकारी समिति चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ताला तोड़कर लैपटॉप, मॉनिटर, इन्वर्टर चुराया था; चोरी का सामान बरामद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

फुटाला सहकारी समिति चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ताला तोड़कर लैपटॉप, मॉनिटर, इन्वर्टर चुराया था; चोरी का सामान बरामद

फुटाला सहकारी समिति चोरी का आरोपी गिरफ्तार:ताला तोड़कर लैपटॉप, मॉनिटर, इन्वर्टर चुराया था; चोरी का सामान बरामद

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर पुलिस ने फुटाला सहकारी समिति में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी मंगल चंद सैनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। ये घटना 1 सितंबर को सामने आई थी, जब ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड फुटाला के व्यवस्थापक ओमप्रकाश यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि चोरों ने समिति कार्यालय का ताला तोड़कर एक लैपटॉप, दो मॉनिटर, दो बैटरी, एक इन्वर्टर, एक प्रिंटर और सीसीटीवी का डीवीआर चुरा लिया था।

पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए एक टीम का गठन किया था। इस मामले में पुलिस पहले ही एक अन्य आरोपी मोहन लाल सैनी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी थी। अब मुख्य आरोपी मंगल चंद सैनी को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी विजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मंगल चंद सैनी कालाडेरा की भौमिया जी की ढाणी बरना का निवासी है। पुलिस ने उससे चुराया गया सामान भी बरामद कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62