[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंहोड़ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: 8 साल से बिस्तर पर जूझ रहे रमेश तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सिंहोड़ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: 8 साल से बिस्तर पर जूझ रहे रमेश तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ

सिंहोड़ में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन: 8 साल से बिस्तर पर जूझ रहे रमेश तक पहुंचा सरकारी योजनाओं का लाभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में ग्रामीण सेवा शिविर–2025 आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिंहोड़ में शिविर का आयोजन हुआ।शिविर में ग्रामीणों ने जानकारी दी कि गांव का एक दिव्यांग व्यक्ति रमेश कुमार (आयु 38 वर्ष) बीमारी के कारण पिछले 8 साल से बिस्तर पर है। न तो वह स्वयं चल-फिर सकता है और न ही अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ ले पाया था।इस पर उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने तहसीलदार सुनील कुमार मील, विकास अधिकारी पी.एस. सैनी, बीसीएमओ हरीश यादव और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कर्मचारी धर्मपाल सिंह को निर्देश दिए कि रमेश की जांच कर सभी पात्र योजनाओं का लाभ तुरंत दिलवाया जाए।

तहसीलदार व टीम ने जांच के बाद रमेश को पात्र पाया और तुरंत उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, ई-श्रम कार्ड तथा अन्य योजनाओं के लिए आवेदन करवाए। बीसीएमओ ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान कार्ड) का लाभ दिलवाया।अब रमेश को पेंशन, मुफ्त इलाज, ई-श्रम कार्ड और पालनहार योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। रमेश के परिवार में पत्नी, पुत्र नवीन और पुत्री आयुषी हैं, जो पढ़ाई कर रहे हैं। अब उन्हें शिक्षा और जीवन-यापन के लिए आर्थिक सहयोग मिलेगा।रमेश और उनके परिवार ने सरकार एवं प्रशासन का आभार जताया। साथ ही शिविर में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऐसे शिविर जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत हैं और आगे भी इसी तरह ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य जारी रहेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62