[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू के जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:7 महीने पहले हुई थी शादी, पति की पार्थिव देह देखते ही पत्नी बेसुध हो गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

चूरू के जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:7 महीने पहले हुई थी शादी, पति की पार्थिव देह देखते ही पत्नी बेसुध हो गई

चूरू के जवान की ट्रेनिंग के दौरान मौत:7 महीने पहले हुई थी शादी, पति की पार्थिव देह देखते ही पत्नी बेसुध हो गई

चूरू : चूरू के सेना के जवान की असम में ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रिड़खला गांव निवासी जवान बबलू सिंह (28) 27 राजपूत रेजिमेंट में तैनात थे। 7 महीने पहले उनकी शादी हुई थी। 25 साल से बीमारी के चलते पिता बेड पर हैं। बबलू परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। जवान का शव गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जवान के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पति का शव देख पत्नी काजल बेसुध हो गई। बेटे का शव देखते ही मां मंगेज कंवर चीख पड़ीं। बेड पर पड़े पिता मोहर सिंह के आंसू नहीं रुक रहे थे। पार्थिव देह के साथ आए जवानों ने बताया कि असम के तेजपुर में 12 सितंबर को क्लास पोस्ट पर हथियारों की ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान बबलू सिंह के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वह घायल हो गए।

पार्थिव देह के साथ आए जवानों ने बताया कि असम के तेजपुर में 12 सितंबर को क्लास पोस्ट पर हथियारों की ट्रेनिंग चल रही थी। इसी दौरान बबलू सिंह के सिर पर पेड़ की डाल गिर गई, जिससे वह घायल हो गए। बबलू सिंह को असम के तेजपुर मिलिट्री अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चार दिन तक इलाज चला। 16 सितंबर को गुवाहाटी के मिलिट्री अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां 24 सितंबर की दोपहर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

शुक्रवार दोपहर जवान की पार्थिव देह गांव पहुंची। इससे पहले गांव घंटेल से तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें बबलू सिंह अमर रहे के नारे गूंजते रहे। गांव में जवान का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। चचेरे भाई अमित सिंह, भरत सिंह और सुनील सिंह ने मुखाग्नि दी।

7 महीने पहले हुई थी शादी

जवान बबलू सिंह मार्च 2017 में 27 राजपूत रेजिमेंट में आर्मी में भर्ती हुए थे। बबलू सिंह की 2 फरवरी 2025 को जयपुर निवासी काजोल के साथ शादी हुई थी। शादी को अभी सात महीने ही हुए हैं। बबलू सिंह के दो बहन हैं, जो शादीशुदा हैं। जवान अपने पिता इकलौते बेटे थे। जवान घर में एक मात्र कमाने वाला थे। पिता मोहर सिंह 25 सालों से बिस्तर पर हैं। मोहर सिंह की रीढ़ की हड्डी में गंभीर समस्या है। बबलू सिंह जुलाई में घर पर छुट्टी आए थे।

पहले देखिए जवान के अंतिम संस्कार की तस्वीरें…

पति की मौत के बाद पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है।
पति की मौत के बाद पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है।
जवान की पार्थिव देह गांव पहुंचने पर परिजन अंतिम दर्शन करते समय भावुक हो गए।
जवान की पार्थिव देह गांव पहुंचने पर परिजन अंतिम दर्शन करते समय भावुक हो गए।
जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
जवान की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग उमड़े।
गांव रिड़खला में शुक्रवार को राजकीय सम्मान से जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव रिड़खला में शुक्रवार को राजकीय सम्मान से जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मंगेज कंवर बेहोश होकर गिर गई।
बेटे की मौत की खबर सुनकर मां मंगेज कंवर बेहोश होकर गिर गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22