रावल मदनसिंह की पुण्यतिथि पर संजीवनी संस्था ने चढ़ाए श्रद्धा के पुष्प
रावल मदनसिंह की पुण्यतिथि पर संजीवनी संस्था ने चढ़ाए श्रद्धा के पुष्प

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : जांगिड अस्पताल परिसर में संजीवनी संस्था ने पूर्व शासक स्वर्गीय रावल मदनसिंह की फोटो पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रावल मदनसिंह का जन्म 1907 में मण्डावा में हुआ और वे नवलगढ़ राजघराने में गोद लिए गए थे। उनका शासन काल अनुकरणीय माना जाता था। वे मितव्ययी, मितभाषी, सौम्य और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। नवलगढ़ नागरिक समिति ने शहर की 250वीं जयंती पर उन्हें शेखावाटी रत्न से सम्मानित किया था। समय-समय पर अन्य संस्थाओं ने भी उनका सम्मान और अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में डाॅ. दयाशंकर जांगिड, रामकुमार सिंह राठौड़, मेजर डीपी शर्मा, डाॅ. मनीष, डाॅ. मीनाक्षी, मुरली मनोहर चोबदार, जगदीश प्रसाद जांगिड, मनोज रूनला, पंकज शाह, सुहित पाडिया, आंेकार सिंह कुमावास, शोयब लंगा, नेमीचंद चोबदार, रमाकान्त सोनी, ओमप्रकाश सेन, सज्जन जोशी सहित जांगिड अस्पताल के कर्मचारी उपस्थित रहे। स्व. रावल मदनसिंह का निधन 24 सितंबर 2001 को 94 वर्ष की आयु में हुआ था।