[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में निराश्रित पशुओं से मुक्ति की पहल:सिंघाना नगरपालिका ने सांड-गायों को नंदीशाला भेजा, 25 सितंबर से सख्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में निराश्रित पशुओं से मुक्ति की पहल:सिंघाना नगरपालिका ने सांड-गायों को नंदीशाला भेजा, 25 सितंबर से सख्त कार्रवाई

सिंघाना में निराश्रित पशुओं से मुक्ति की पहल:सिंघाना नगरपालिका ने सांड-गायों को नंदीशाला भेजा, 25 सितंबर से सख्त कार्रवाई

सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका ने कस्बे की बड़ी समस्या से निपटने के लिए आवारा मवेशियों को नंदीशाला में भेजने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। नगरपालिका अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2025 में कस्बे के नागरिकों ने यह मांग उठाई थी कि निराश्रित सांड व गाय राहगीरों को घायल कर रहे हैं और आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। इस पर नगर पालिका ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विशेष टीम गठित कर अभियान की शुरुआत कर दी है। इस टीम द्वारा आवारा घूम रहे सांडों और गायों को पकड़कर नंदीशाला पहुंचाया जा रहा है।

नगरपालिका प्रशासन ने पशुपालकों को भी सख्त चेतावनी दी है। अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार रेगर ने बताया कि जिन पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को खुले में छोड़ दिया गया है, वे तुरंत अपने पशुओं को काबू में कर लें। यदि 25 सितम्बर के बाद कोई भी पशु आवारा घूमता पाया गया, तो नगरपालिका की टीम उसे पकड़कर नंदीशाला में छोड़ेगी। इसके बाद यदि पशुपालक उस पशु को वापस मांगते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। नगरपालिका की इस पहल का नगरवासियों ने स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से कस्बे में आवारा पशुओं से दुर्घटनाएं और असुविधाएं बढ़ रही थीं। अब इस अभियान से न केवल यातायात सुगम होगा बल्कि नागरिकों को भी राहत मिलेगी ।

Related Articles