भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
नि वर्तमान प्रधान संतोष मेघवाल के नेतृत्व में श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा देश के महान राष्ट्रवादी नेता एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ ने नि वर्तमान प्रधान सन्तोष मेघवाल के निवास स्थान दुंकर एवं विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के आदर्श और विचार आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल के निवास के दुकरं पर भारतीय जनसंघ संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें छायाचित्र पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित कि।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सहीनाथ सिद्ध, सरपंच गिरधारी कांटीवाल पार्षद मनोज पारीक,नगर मंत्री मुरारी खंडेलवाल, महामंत्री ललित सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामू माली उपाध्यक्ष मोहनलाल भामूराम, राम अवतार स्वामी तिलोक नाथ पूर्व अध्यक्ष महावीर गोदारा नोपाराम मंडा गोपाल राम भामू, भुरामल, गणेश मुरडाकिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2223919


