[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोरिंडा धाम में आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का समापन, आज होगा हवन-भंडारा और मेला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोरिंडा धाम में आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का समापन, आज होगा हवन-भंडारा और मेला

मोरिंडा धाम में आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का समापन, आज होगा हवन-भंडारा और मेला

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : किशोरपुरा सीमा स्थित मोरिंडा धाम के पलटू दास अखाड़े के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चल रही आठ दिवसीय भक्तमाल कथा का मंगलवार को समापन हुआ। कथावाचक रामस्वरूप दास महाराज ने राजा मोरध्वज और नानी बाई रो मायरो प्रसंग का वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भक्तमाल की कथाएं भगवान और भक्त के अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास को दर्शाती हैं। भगवान हमेशा अपने भक्तों की लाज रखते हैं और कठिन समय में सहायता करते हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से संतों की शरण में रहकर भक्ति मार्ग अपनाने का आह्वान किया।

कथा समापन के बाद महाआरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आज मंदिर परिसर में हवन, भंडारा और मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर धाम के महंत रघुनाथ दास महाराज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles