[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना से पंजाब भेजी गई राहत सामग्री:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगी मदद, ट्रक को दिखाई हरी झंडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना से पंजाब भेजी गई राहत सामग्री:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगी मदद, ट्रक को दिखाई हरी झंडी

सिंघाना से पंजाब भेजी गई राहत सामग्री:बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचेगी मदद, ट्रक को दिखाई हरी झंडी

सिंघाना : पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए सिंघाना की सामाजिक संस्था ने मदद का हाथ बढ़ाया है। सिंघाना की सामाजिक संस्था ‘सहयोग एक पहल संस्थान’ ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत सामग्री भेजी है। संस्थान ने खाद्य सामग्री से लदा एक ट्रक सिंघाना से रवाना किया। यह ट्रक सीधे पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाएगा।

राहत सामग्री में आटा, दाल, तेल, मसाले, नमक, मैगी, पोहा और बिस्किट शामिल हैं। इसके अलावा प्याज, आलू, पेठा, कंबल, चप्पल और कपड़े भी भेजे गए हैं। यह सामग्री बाढ़ पीड़ितों की तत्काल जरूरतों को देखते हुए चुनी गई है। संस्थान के अध्यक्ष डीपी सैनी ने बताया कि पंजाब में आई बाढ़ से हजारों लोग बेघर हुए हैं। वे अन्य लोगों से भी मदद के लिए आगे आने की अपील कर रहे हैं। स्थानीय समुदाय ने इस पहल की सराहना की है। संस्थान के सदस्यों और व्यापारियों ने ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सिंघाना से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
सिंघाना से पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

इस मौके पर संस्थान के महासचिव अजीत जांगिड़, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संरक्षक विक्रम सैनी, संस्थापक सदस्य ईश्वर सिंह, सचिव शीशराम ठेकेदार, मीडिया प्रभारी रणजीत सैनी, प्रचार मंत्री राजू गराटी, शिक्षाविद बनवारीलाल, विशाल भोदन, सोनू, अमित अग्रवाल, धर्मेन्द्र, पूरणमल जांगिड़, गौरीशंकर, जयप्रकाश आदि मौजूद थे। पंजाब में इस साल आई बाढ़ से फसलें नष्ट हुई हैं और कई गांव जलमग्न हो गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62