राष्ट्रीय जाट महासंघ सुलताना ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवा तेजा सेना का गठन
राष्ट्रीय जाट महासंघ सुलताना ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन, युवा तेजा सेना का गठन
सुलताना : राष्ट्रीय जाट महासंघ की सुलताना ब्लॉक कार्यकारिणी का पुनर्गठन एवं युवा तेजा सेना का विस्तार किया गया। यह कार्यक्रम जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा की अध्यक्षता में बाईपास रोड पर आयोजित हुआ। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र क्यामसरिया की अनुशंसा पर मास्टर विजेंद्र धनखड़ को ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश बोरायण को ब्लॉक प्रभारी, राजपाल लाम्बा को संगठन महामंत्री, दाताराम धनखड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेश झाझड़िया व महेंद्र सिंह पचार को उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, राजेंद्र लाम्बा व सुरेंद्र धनखड़ महासचिव, जगदीश लाम्बा संयुक्त सचिव, राजेश लाम्बा सलाहकार तथा बलवीर नेहरा को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसी अवसर पर सर्वसम्मति से युवा तेजा सेना का गठन किया गया। इसमें विकास बलवदा ब्लॉक अध्यक्ष, सुनिल लाम्बा ब्लॉक प्रभारी, सोनू सोमरा उपाध्यक्ष एवं रविन सुंडा महासचिव बनाए गए। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने जाट समाज की एकजुटता व समाजहित में कार्य करने पर बल दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1930494

