[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परिवार सोता रहा,घर में हुई चोरी:सुबह महिला उठी तो सामान बिखरा मिला,1 लाख रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए चोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

परिवार सोता रहा,घर में हुई चोरी:सुबह महिला उठी तो सामान बिखरा मिला,1 लाख रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए चोर

परिवार सोता रहा,घर में हुई चोरी:सुबह महिला उठी तो सामान बिखरा मिला,1 लाख रुपए और अन्य सामान चुरा ले गए चोर

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के रानोली थाना इलाके के गौरियां गांव में रात के समय घर में चोरी का मामला सामने आया है। जब यह चोरी हुई तब परिवार के लोग दूसरे कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब परिवार की महिला उठी तो उन्हें सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। चोरों ने चोरी की वारदात गांव के जीणमाता रोड स्थित माखनलाल कुमावत के घर में की। माखनलाल की पत्नी और बच्चे के कमरे में सोए हुए थे। सुबह जब माखनलाल की पत्नी सावित्री देवी उठी तो उन्होंने कमरे के बाहर आकर देखा कि दूसरे कमरे में संदूक,अलमारी और लोहे का बक्सा खुला पड़ा है। साथ ही वहां कपड़े और अन्य सामान बिखरा हुआ है।

चोरों ने दूसरे कमरे में रखे संदूक,बैग को खोलकर सामान चेक किया।
चोरों ने दूसरे कमरे में रखे संदूक,बैग को खोलकर सामान चेक किया।

सावित्री देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे बाद चोर उनके घर में घुसे हो। सुबह करीब 6 बजे सावित्री देवी को सामान बिखरा हुआ मिला। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सावित्री देवी के अनुसार चोर उनके घर से 1 लाख रुपए नगद,2 मोबाइल और अन्य सामान चोरी करके ले गए। बता दें कि सावित्री देवी के पति माखनलाल विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। यहां गांव में सावित्री अपने बच्चों के साथ मकान में रहती है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62