पुजारियों का द्वितीय प्रांतीय महासंगम : 13 सूत्रीय मांगों पर उठी आवाज
पुजारियों का द्वितीय प्रांतीय महासंगम : 13 सूत्रीय मांगों पर उठी आवाज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : पुजारियों के द्वितीय प्रांतीय महासंगम में 13 सूत्रीय मांगों को लेकर चर्चा हुई। अधिवेशन में झुंझुनूं से भी बड़ी संख्या में विप्रजन व पुजारी शामिल हुए। इस मौके पर गुलझारी लाल शर्मा, जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा पाटोदा, पार्षद लड्डू शुक्ला, नन्दलाल स्वामी, गोविन्द जोशी व महेश बसावतिया सहित अनेक पदाधिकारी व श्रद्धालु मौजूद रहे।
रैवासा धाम के पीठाधीश्वर स्वामी राजेन्द्र दास देवाचार्य ने आरोप लगाया कि सरकार मंदिरों की आय का उपयोग अन्य धार्मिक स्थलों के विकास में कर रही है, जबकि सनातन मंदिरों की उपेक्षा हो रही है। कार्यक्रम में सनातन बोर्ड, विप्र कल्याण बोर्ड, पुजारी कल्याण बोर्ड के गठन, मानदेय, प्रोटेक्शन बिल और मंदिर सुविधाओं को लेकर आवाज बुलंद की गई। महेश बसावतिया ने चेतावनी दी कि यदि सरकार मांगों पर अमल नहीं करती है, तो आंदोलन की राह अपनाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039901


