[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी के सिंघाना-माकड़ो सड़क निर्माण को मंजूरी:1.5 करोड़ की लागत से बनेगी 18 फीट चौड़ी रोड, अक्टूबर से काम होगा शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

खेतड़ी के सिंघाना-माकड़ो सड़क निर्माण को मंजूरी:1.5 करोड़ की लागत से बनेगी 18 फीट चौड़ी रोड, अक्टूबर से काम होगा शुरू

खेतड़ी के सिंघाना-माकड़ो सड़क निर्माण को मंजूरी:1.5 करोड़ की लागत से बनेगी 18 फीट चौड़ी रोड, अक्टूबर से काम होगा शुरू

सिंघाना : सिंघाना से माकड़ो मार्ग का नवीनीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार की ओर से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। करीब 1.5 करोड़ की लागत से 18 फीट चौड़ाई की सड़क का नवीनीकरण कराया जाएगा।

नगर कांग्रेस कमेटी सिंघाना अध्यक्ष डी.पी. सैनी ने बताया- माकड़ो की सड़क क्षतिग्रस्त होने से आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसको लेकर ग्रामीणों की ओर से विधायक श्रवण कुमार को सड़क का निर्माण कार्य करवाने की मांग की थी। विधायक श्रवण कुमार ने इस मार्ग के नवीनीकरण के लिए लगातार पहल की और सरकार से मंजूरी दिलाई।

अब टेंडर प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी और अक्टूबर महीने में 18 फीट चौड़ाई की सड़क नवीनीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सड़क बनने से यातायात सुगम होगा और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत होने से आमजन को काफी राहत मिल पाएगी। क्षेत्र का विकास प्राथमिकता के आधार पर करवाया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22