पहाड़ी मक्खियों के हमले से किसान की मौत:खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
पहाड़ी मक्खियों के हमले से किसान की मौत:खेत की जुताई के दौरान हुआ हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम
सादुलपुर : सादुलपुर की राजगढ़ तहसील के गांव लाखलाण बड़ी में खेत की जुताई करते समय पहाड़ी मक्खियों के हमले से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। 16 सितंबर की सुबह करीब 11 बजे संजय कुमार अपने साथी बलवान सिंह के साथ खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत के पेड़ पर मौजूद पहाड़ी मक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर कई जगहों पर काट लिया।
परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें राजगढ़ के भगवानी देवी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद संजय को हिसार रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय निवासी अनूप लाखलान के अनुसार हादसे के बाद से गांव और परिवार में शोक की लहर है। मृतक के भाई राजकुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया। राजगढ़ के राजकीय उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2044302


