लोयल में चोरों का आतंक: दुकानों के बाहर रखा सामान साफ, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग,पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
लोयल में चोरों का आतंक: दुकानों के बाहर रखा सामान साफ, ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग,पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : ग्राम पंचायत लोयल में बीती रात अज्ञात चोरों ने चार दुकानों के बाहर रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर खेतड़ी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बाबा रामदेव मंदिर के पास मैन बस स्टैंड स्थित बाबा रामदेव मिष्ठान भंडार के संचालक मंगल चंद योगी पुत्र ओमप्रकाश योगी ने बताया कि दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को ही चोर उखाड़कर ले गए। इसके अलावा टिन शेड में लगा सीलिंग फैन, दो बड़ी लाइटें, एक कढ़ाई, बिछाने का मेट, फिल्टर पानी की केन, 15 खाली लोहे के पीपे और चार्जिंग वाले दो बल्ब भी चोरी हो गए।
सुरेश कुमार पुत्र मालाराम मेघवाल ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर रखे सात नमक के कट्टे चोरी हो गए। वहीं रघुवीर सिंह पुत्र प्रताप सिंह ने बताया कि उसकी दुकान से टाटा नमक का कट्टा, पानी की प्लास्टिक पाइप और एक होल्डर गायब मिला। लोयल का बास स्थित एक अन्य दुकान के बाहर रखी तीन प्लास्टिक कुर्सियां, एक मुड़ा व एक खराब पड़ा टीवी भी चोरी हो गया।सूचना पर खेतड़ी नगर थाने से एएसआई विजय सिंह भड़िया, कांस्टेबल नेमीचंद और कांस्टेबल महिपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और आसपास लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले।चोरी की वारदात से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए और चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2035645
