[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में तीन दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

राज्यभर से आए 120 खिलाड़ी, विजेता देंगे राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : कुभनाथ बगीची परिसर में गुमान गिरी महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजन कामाक्षा मां शैलेंद्र बाबा मां सेवा संस्थान ट्रस्ट व झुंझुनू जिला बॉक्सिंग एसोसिएशन की ओर से किया गया।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि यलो कंपनी बैंगलुरु के महाप्रबंधक अनिल कुमार, नगरपालिका अध्यक्ष मनीष चौधरी, राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन सचिव नरेंद्र कुमार निर्माण, राजस्थान ओलंपिक संघ सदस्य सुभाष योगी, जिला बॉक्सिंग सचिव संगीता योगी, जयपुर बॉक्सिंग सचिव नाथू लाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में राज्यभर से चयनित 120 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। क्वार्टर फाइनल मुकाबले 19 सितंबर को, सेमीफाइनल 20 सितंबर को शाम 4 से 9 बजे तक तथा फाइनल मुकाबले 21 सितंबर को सुबह 9 से 11 बजे तक होंगे।

इस अवसर पर घनश्याम शर्मा, कमल बियाला, मनोज बियाला, गोपी सैनी, चंद्रपाल दुलर, प्रेमपाल दुलर, उमाशंकर शर्मा, रामू बियाला, मुकेश, शाहिद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad