झुंझुनूं : पत्रकार, समाज का प्रबुद्ध वर्ग, सकारात्मक चर्चा से नई ऊर्जा मिलती है: भांबू
भाजपा नेता राजेंद्र भांबू का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम, पत्रकारों का किया सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : भाजपा नेता राजेंद्र भांबू ने कहा है कि पत्रकार समाज का वो प्रबुद्ध वर्ग है। जिनसे सकारात्मक चर्चा से नई ऊर्जा मिलती है। समय-समय पर पत्रकारों द्वारा दी गई जानकारियों से हम समाज को गलत दिशा में जाने से भी रोक सकते है तो समाज को नई दिशा में भी ले जा सकते है। इसलिए समाज से जुड़े हर वर्ग को पत्रकारों के साथ समय-समय पर चर्चा करनी चाहिए और पत्रकारों को भी अपने सुझावों से अवगत करवाना चाहिए। भांबू अग्रसेन सर्किल पर स्थित अपने निज निवास पर होली स्नेह मिलन कार्यक्रम में पत्रकारों के सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने जब से झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र की सेवा करने का संकल्प लिया है। तब से उन्हें हमेशा पत्रकारों का सकारात्मक साथ मिला है। इसी सकारात्मक साथ से उन्हें ऊर्जा मिलती है।
इस मौके पर उन्होंने भविष्य में पत्रकारों का साथ, सुझाव और चर्चाओं के कार्यक्रम को नियमित जारी रखने की बात कही। इस मौके पर जिला मुख्यालय के तीन दर्जन से अधिक पत्रकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उद्घोषक मूलचंद झाझड़िया, सचिन भांबू, नरेंद्र सिंह शेखावत, धर्मपाल भांबू, सुभाष ठेकेदार समेत अन्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2046273
