[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ में बालाजी मंदिर परिसर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ में बालाजी मंदिर परिसर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस

मुकुंदगढ़ में बालाजी मंदिर परिसर में मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : बस स्टैंड रोड स्थित श्री ठड्डे वाले बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार रात्रि 8:15 बजे संत सुंदर नाथ महाराज के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं व भक्तगणों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया।

मंदिर पुजारी सुभाष शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर को रोशनी से सजाया गया और दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर भक्तों ने हनुमान चालीसा, कीर्तन व देशभक्ति गीतों के साथ बालाजी महाराज से प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। संत सुंदर नाथ महाराज, राजेंद्र भार्गव और बुधराम वर्मा ने केक काटकर बालाजी को भोग अर्पित किया और प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में गोविंद शर्मा, महेश पराशर, मनीष शर्मा, संतोष शर्मा, प्रमोद धाबाई, अशोक टेलर, रवि भार्गव, सुशील सोनी, प्रभु सैनी, प्रवीण कुमावत, कपिल शर्मा, सुरेंद्र पोरवाल, रामस्वरूप सुरोलिया, दीपक टेलर, सुरेश जोशी, तुषार, नरेंद्र योगी, अजय सुरोलिया, पीयूष सैन, संदीप सैन, अशोक माटोलिया, आशीष गुर्जर, प्रेमपाल दुलर, भास्कर दुलर, सुरेश चेजरा, महावीर घोड़ेला, कमलेश, सोनू, हर्ष, लालू, महेन्द्र जांगिड, प्रकाश जांगिड, नितिन, अंकित, नरोतम टेलर, राकेश गुर्जर, हरिराम टेलर, पूर्णमल कुमावत, पूर्णमल जोशी, नरेंद्र कुमावत, सुनील घोड़ेला, जयप्रकाश कुमावत, सुनील कुमावत, राजू सोनी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad