[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : पोषण अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिले में इसका शुभारंभ प्रभारी सचिव समित शर्मा द्वारा नवलगढ़ में किया गया जहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 6 माह के बच्चों का अन्नप्राशन करवाकर पोषण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक बिजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक चलने वाले राष्ट्रीय पोषण माह में राज्य, जिला, परियोजना और आंगनबाड़ी स्तर तक सामुदायिक सहभागिता से थीम-आधारित गतिविधियाँ संचालित होंगी।

पोषण माह की प्रमुख थीम हैं मोटापा नियंत्रण (कम नमक, कम चीनी, कम तेल), प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (पोषण भी पढ़ाई भी), शिशु एवं बाल आहार प्रथाएँ (IYCF), पुरुष सहभागिता (Men-streaming) एवं स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना। पोषण माह के दौरान आईवाईसीएफ परामर्श सत्र, व्यंजन प्रतियोगिता, फिटनेस चैलेंज, योग दिवस, किचन गार्डन अभियान तथा स्थानीय उत्पादों का प्रचार जैसी गतिविधियाँ होंगी।

“पोषण भी पढ़ाई भी” थीम के तहत आंगनबाड़ियों में स्टोरी टेलिंग, पपेट शो और एक्टिविटी आधारित शिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन हेतु विशेष मुहिम चलाई जाएगी। स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत, कृषि, खाद्य, आयुष, जल जीवन मिशन, खेल एवं युवा कल्याण सहित विभिन्न विभागों और स्थानीय अशासकीय संगठनों की सहभागिता से विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin