[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पचेरीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध में लिप्त 6 खाताधारक गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

पचेरीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध में लिप्त 6 खाताधारक गिरफ्तार

पचेरीकलां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर अपराध में लिप्त 6 खाताधारक गिरफ्तार

पचेरीकलां : झुंझुनूं जिले में साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए पचेरीकलां पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया है। इस कार्रवाई में विभिन्न साइबर धोखाधड़ी की शिकायतों में संलिप्त कुल छह संदिग्ध खाताधारकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में, बुहाना वृत्ताधिकारी नोपाराम भाकर की देखरेख में यह ऑपरेशन चलाया गया। थानाधिकारी राजपाल के नेतृत्व में गठित टीम ने भारत सरकार के साइबर पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई की। इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न जिलों में बैंकों द्वारा जारी किए गए संदिग्ध खातों (जिन्हें ‘म्यूल अकाउंट’ भी कहा जाता है) की एक सूची प्राप्त हुई थी। इन खातों से जुड़ी कई शिकायतें राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर दर्ज थीं।

जांच में सामने आया है कि इनमें से कुछ गिरफ्तार आरोपियों ने अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को किराए पर दे रखे थे। पुलिस इन सभी खाताधारकों से विस्तृत पूछताछ कर रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराधों में शामिल खाताधारकों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान पवन (27), पवन (26), प्रवीण (24), राहुल (32), अनिल (28) और अनिल उर्फ आनिया (25) के रूप में हुई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल के साथ हेड कांस्टेबल शैतान राम और कांस्टेबल कृष्ण कुमार व हंसराज शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22