[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय आईटीआई में प्रवेश 14 सितंबर से


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय आईटीआई में प्रवेश 14 सितंबर से

राजकीय आईटीआई में प्रवेश 14 सितंबर से

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिले की चूरू व सरदारशहर राजकीय आईटीआई में रिक्त रही सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 14 सिंबर, 2025 से शुरू हो रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चूरू उपनिदेशक नेहा सैनी ने बताया कि कौशल, नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधीन राजकीय व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त रही सीटों पर सीधे प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी संस्थान से व्यवसायवार रिक्त सीटों की सूचना प्राप्त कर राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल एसएसओ अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से 14 सितम्बर से 25 सितम्बर, 2025 तक प्रवेश हेतु आवेदन कर सकेंगे।

अभ्यर्थी को आवेदन पत्र के प्रिन्ट मय योग्यता दस्तावेज यथा अंकतालिका, मूल निवास, जाति प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज तथा फोटो प्रति आईटीआई में 26 सितम्बर, 2025 तक व्यक्तिशः उपस्थित होकर जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि संस्थान में प्राप्त आवेदन पत्रों की मेरिट सूची संस्थान नोटिस बोर्ड पर 27 सितम्बर, 2025 को लगाई जाएगी।

संस्थान स्तर पर जारी मेरिट के आधार पर समस्त श्रेणी वरीयता के अनुसार निर्धारित फीस (3400 रुपए ) 29 सितम्बर, 2025 को जमा करवानी होगी। छात्राओं का प्रशिक्षण निःशुल्क होगा (सभी का अवधान द्रव्य राशि 1000 रूपये होगा।)। प्रवेश हेतु अभ्यर्थी की आयु 01 सितम्बर, 2025 को 14 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए। प्रवेश हेतु योग्यता 8वीं, 10 वीं पास होना जरूरी है। किसी प्रकार की सहायता हेतु हेल्प डेस्क नम्बर 01562-253280 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22