झुंझुनूं : भामरवासी में परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन 27 को, विकास कार्यो का करेंगे लोकापर्ण
भामरवासी में परिवहन मंत्री का नागरिक अभिनंदन 27 को, विकास कार्यो का करेंगे लोकापर्ण
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल
झुंझुनूं : झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के भामरवासी गांव में 27 मार्च को प्रातः सवा दस बजे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री गांव में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। भामरवासी सरपंच कमला जानू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री बृजेन्द्र सिंह ओला मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता पूर्व जिला प्रमुख राजबाला ओला करेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में चिड़ावा प्रधान इन्दिरा डूडी, झुंझुनूं प्रधान पुष्पा चाहर, चिड़ावा पंचायत समिति सदस्य अमित ओला व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष महेन्द्र झाझड़िया मौजूद रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045418

