सुलताना में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर:20 सितंबर से शुरू होगा 15 दिन का आयोजन, आधुनिक तकनीक से होगा मंचन
सुलताना में रामलीला मंचन की तैयारियां जोरों पर:20 सितंबर से शुरू होगा 15 दिन का आयोजन, आधुनिक तकनीक से होगा मंचन
सुलताना : श्री रामलीला परिषद सुलताना में इस वर्ष का रामलीला मंचन 20 सितंबर से शुरू होगा। रामलीला के निर्देशक आचार्य नरेश जोशी के अनुसार, संरक्षक केशर सिंह बहादुर सिंह के मार्गदर्शन में कलाकार देर रात तक अभ्यास कर रहे हैं। मंचन में भगवान राम की भूमिका में मोहित शर्मा, लक्ष्मण की भूमिका में प्रशांत सेन, सीता माता की भूमिका में आशीष शर्मा। दशरथ और कैकेयी के रूप में गोविंद सैनी और अजय शर्मा दिखाई देंगे। हनुमान की भूमिका विकास शर्मा निभाएंगे, जबकि रावण का किरदार प्राण शर्मा संभालेंगे। संगीत का दायित्व सुरेश भार्गव और मोनू सारस्वत संभाल रहे हैं।
इस वर्ष के आयोजन में नरोतम जांगिड़, उत्तम अग्रवाल, संतोष किठानिया समेत कई संरक्षक मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हैं। आचार्य नरेश जोशी ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन आधुनिक उपकरणों, नए संगीत और नवीन संवादों के साथ किया जाएगा। पंद्रह दिवसीय यह आयोजन रामायण की कथा को एक नए रूप में प्रस्तुत करेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2019722


