[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस के तेजाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी:30 हजार रुपए और चांदी के छत्र चुराए, पिछली दो चोरियों का अभी तक नहीं चला पता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस के तेजाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी:30 हजार रुपए और चांदी के छत्र चुराए, पिछली दो चोरियों का अभी तक नहीं चला पता

रींगस के तेजाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी:30 हजार रुपए और चांदी के छत्र चुराए, पिछली दो चोरियों का अभी तक नहीं चला पता

रींगस : रींगस के देवनगर स्थित तेजाजी मंदिर में तीसरी बार चोरी हुई है। चोर मंदिर के दानपात्र से लगभग 30 हजार रुपए और अलमारी से चांदी के दो छत्र चुरा ले गए। शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मंदिर के पुजारी रामचंद्र बिजारनियां ने बताया कि वो रात 8:30 बजे पूजा-पाठ के बाद घर चले गए थे। अगली सुबह 6 बजे जब वो मंगला आरती के लिए मंदिर पहुंचे, तो दानपात्र और अलमारी टूटी हुई मिली। चोरों ने मंदिर के ताले तोड़कर दानपात्र को कटर से काटा था।

पुलिस थाने के आसूचना अधिकारी विजय कुमार मीणा मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही पिछली दो चोरियों का खुलासा करने और चोरों को गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर आक्रोश है। पुलिस थाने के आसूचना अधिकारी मीणा आश्वासन दिया है कि वो लोगों की मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत करवाएंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89